निषाद पार्टी ने योगी से की 50 करोड़ रुपए में डील: रामभुआल निषाद
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में एक दूसरे को शह और मात देने के लिए आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब समाजवादी पार्टी के गोरखपुर सीट से लोकसभा उम्मीदवार रामभुआल निषाद ने कहा है कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भाजपा से 50 करोड़ रुपए लिए हैं। उनकी यह डील सीएम योगी के साथ हुई है।
इससे पहले संजय ने अखिलेश पर सम्मान न देने का आरोप लगाते हुए गठबंधन से अलग होने का ऐलान किया था। इसके कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की थी। बाद में उन्होंने कहा था कि योगी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।
सपा बसपा गठबंधन को समर्थन देने वाली निषाद पार्टी के एनडीए में शामिल होने के बाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें भरोसा दिया है हमारी समस्याओं को सुनकर निपटाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव किस सीट से लड़ना है इसका फैसला एनडीए ही तय करेगा।
Ram Bhuwal Nishad, SP's candidate from Gorakhpur LS seat: There was a deal. Nishad Party chief, Sanjay Nishad took Rs 50 crore from BJP to become a part of the party. He had a deal with Yogi ji. pic.twitter.com/CxMYF49Az9
— ANI UP (@ANINewsUP) April 1, 2019