बाराबंकी: टिकट कटने पर भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत फूट-फूटकर रोईं, नेतृत्व से मांगा जवाब

0
बाराबंकी। बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत गुरुवार को कार्यकर्ताओं से बात करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं। कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया।
दरअसल, भाजपा ने प्रियंका का टिकट काटकर जैदपुर से भाजपा विधायक उपेंद्र सिंह रावत को बाराबंकी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।
इसके साथ ही रावत ने कहा, अभी मुझे अपने सवाल के जवाब का इंतजार है। अगर जवाब नहीं मिलता तो जनता ही तय करेगी कि आगे क्या करना चाहिए।
उन्हाेंने कहा कि बीमार होने के बावजूद वे जनता के साथ खड़ी रहीं, कुछ अराजकतत्वों ने इलाके में दंगे करवाने चाहे तो उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए।
प्रियंका ने कहा कि मेरी इतनी ज्यादा मेहनत के बावजूद आखिर कामों में क्या कमी रह गई? इसका जवाब नेतृत्व को देना होगा। सामान्य सीटों से जीते सांसदों का रिपोर्ट उनसे किस मायने में अच्छा रहा?
इस सवाल का जवाब भी नेतृत्व को देना होगा। भावुक हुईं प्रियंका ने कहा कि, पार्टी ने उनकी 5 साल की मेहनत को नजरअंदाज किया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More