बेगूसराय से CPI का टिकट मिलने के बाद, गिरिराज सिंह पर जमकर बरसे कन्हैया कुमार

0
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट से बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने खुद इसकी घोषणा की। जिसके बाद रविवार शाम पार्टी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बेगूसराय से फायरब्रैंड नेता गिरिराज सिंह को खड़ा किया गया है। माना जा रहा है कि कन्हैया के यहां से लड़ने मुकाबला काफी कड़ा हो जाएगा। बेगूसराय सीट सीपीआई का मजबूत गढ़ मानी जाती है। इसे लोग मॉस्को ऑफ बिहार भी कहते हैं।
गौरतलब है कि कन्हैया ने उम्मीदवारी मिलते ही बीजेपी नेता गिरीराज सिंह पर हमला बोला है और उन्हें पाकिस्तान का वीजा मंत्री करार दिया है।
मालूम हो कि गिरिराज सिंह इस सीट से लड़ने के लिए बहुत इच्छुक नहीं थे। वो अपनी पुरानी सीट नवादा से ही लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने उनकी छवि और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेगूराय से खड़ा किया।
शुरुआत में चर्चा थी कि सीपीआई महागठबंधन का हिस्सा बन सकती है लेकिन उसने अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। चर्चा यह भी हो रही है कि बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार महागठबंधन का समर्थन भी मिल सकता है। इससे गिरिराज की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
एक अन्य दिलचस्प बात ये है कि कन्हैया और गिरिराज दोनों ही एक ही जाति (भूमिहार) से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में अन्य गैर भूमिहार उम्मीदवारों को यहां पर बढ़त मिल सकती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More