आजमगढ़ से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

0
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आजमगढ़ से इस बार अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रामपुर से आजम खां को खड़ा किया गया है।
अखिलेश का आजमगढ़ से लड़ना हैरानी भरा फैसला माना जा रहा है. क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव यहां से सपा प्रत्याशी थे और फिलहाल सांसद भी हैं। मुलायम इस बार मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

दूसरी तरफ, सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल 40 सपा नेताओं के नाम हैं. लेकिन मुलायम सिंह यादव का नाम इससे गायब है। सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, आजम खान, डिंपल यादव, जया बच्चन, तेज प्रताप यादव जैसे नाम शामिल हैं।
सपा के 40 स्टार प्रचारक
अखिलेश यादव- राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
रामगोपाल यादव – प्रमुख महासचिव, समाजवादी पार्टी
आजम खां- राष्ट्रीय महासचिव,
डिंपल यादव- सांसद लोकसभा, कन्नौज
जया बच्चन- सांसद, राज्यसभा
राजेंद्र चौधरी- राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी/ पूर्व कैबिनेट मंत्री
अहमद हसन- नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उ.प्र.
विशम्भर प्रसाद निषाद- सांसद राज्यसभा
सुरेंद्र नागर- सांसद राज्यसभा
जावेद अली खां- सांसद राज्यसभा
मनोज पारस- विधायक उ.प्र.
महबूब अली- विधायक/पूर्व मंत्री
शाहिद मंजूर- पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार
तेज प्रताप यादव- सांसद, लोकसभा, मैनपुरी
नरेश उत्तम पटेल- प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उ.प्र.
मौलाना यासीन अली उस्मानी- राष्ट्रीय अध्यक्ष समजवादी अल्पसंख्यक सभा
संजय गर्ग- विधायक, सहारनपुर
कंवर हसन- कैराना, शामली
किरन पाल कश्यप- पूर्व विधायक
कमाल अख्तर- पूर्व राज्यमंत्री उ.प्र. सरकार
दयाराम प्रजापति- प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उ.प्र.
सरफराज खान- पूर्व प्रत्याशी सहारनपुर
आशु मलिक- सदस्य विधान परिषद उ.प्र
राजपाल कश्यप- सदस्य विधान परिषद उ.प्र
उमर अली खां- पूर्व सदस्य विधान परिषद उ.प्र
परवेज अली- सदस्य विधान परिषद उ.प्र.
संजय लाठर- सदस्य विधान परिषद उ.प्र.
जितेंद्र यादव- सदस्य विधान परिषद उ.प्र
राकेश यादव- सदस्य विधान परिषद उ.प्र
रुद्रसेन- जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सहारनपुर
सुबोध नागर- जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, हापुड़
सुधीर पंवार- पूर्व प्रत्याशी
रमेश प्रजापति- सचिव राष्ट्रीयकार्यकारिणी समाजवादी पार्टी
जयवीर सिंह – जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, मेरठ
गुलाम मोहम्मद- पूर्व विधायक
सर्वेश कठेरिया- प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ उ.प्र
आकिल मुर्तजा- राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी
अशोक चौधरी- जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, शामली
जगपाल दास गुर्जर- पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सहारनपुर
मुलायम सिंह यादव का नाम सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में न होना एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. लोग इसे अखिलेश की मुलायम से बढ़ती दूरी के रूप में भी देख रहे हैं.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More