मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे राज बब्बर
दिल्ली। शुक्रवार रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7वीं सूची में 35 उम्मीदवारों के नाम तय किए। उधर, भाजपा ने भी दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस अब तक 181, जबकि भाजपा 220 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है।
7वीं सूची में कांग्रेस ने राज बब्बर को मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार बनाया है। अब मुरादाबाद से शायर इमरान प्रतापगढ़ी चुनाव लड़ेंगे, जबकि रेणुका चौधरी को तेलंगाना की खम्मम से उम्मीदवार घोषित किया गया है। बिजनौर सीट से इंद्रा भट्टी की जगह नसीमुद्दीन सिद्दीकी को टिकट दिया गया है।
फतेहपुर सीकरी में राज बब्बर के खिलाफ भाजपा से राजकुमार चहल मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से उम्मीदवार बनाया है। गिरीश बापट पुणे से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस ने 7वीं सूची में छत्तीसगढ़ की 4, जम्मू-कश्मीर की 3 (श्रीनगर सीट नेशनल कांफ्रेंस के लिए छोड़ी), महाराष्ट्र की 5, ओडिशा की 2, तमिलनाडु की 8, तेलंगाना की 1, त्रिपुरा की 2, उत्तर प्रदेश की 9 और पुडुचेरी की 1 सीट पर उम्मीदवार तय किए हैं। वहीं, भाजपा की दूसरी सूची में आंध्र प्रदेश की 23, असम की 1, महाराष्ट्र की 6, मेघालय की 1, ओडिशा की 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं।
राज्य |
लोकसभा सीट |
उम्मीदवार |
छत्तीसगढ़ |
बिलासपुर |
अटल श्रीवास्तव |
छत्तीसगढ़ |
राजनांदगांव |
भोलाराम साहू |
छत्तीसगढ़ |
रायपुर |
प्रमोद दुबे |
छत्तीसगढ़ |
महासमुंद |
देवेंद्र साहू |
जम्मू-कश्मीर |
श्रीनगर |
नेशनल कांफ्रेंस |
जम्मू-कश्मीर |
उधमपुर |
विक्रमादित्य सिंह |
जम्मू-कश्मीर |
जम्मू |
रमन भल्ला |
महाराष्ट्र |
चंद्रापुर |
रमन बांगड़ |
महाराष्ट्र |
जालना |
विलास केशवराव ओंताड़े |
महाराष्ट्र |
औरंगाबाद |
सुभाष झांबड |
महाराष्ट्र |
भिवंडी |
सुरेश काशीनाथ तावड़े |
महाराष्ट्र |
लातूर |
मछलिंद्र कामत |
ओडिशा |
बलांगीर |
समरेंद्र मिस्ट |
ओडिशा |
कोरापुट |
सप्तगिरी उल्का |
तमिलनाडु |
तिरूवल्लूर |
डॉ. के जय कुमार |
तमिलनाडु |
कृष्णागिरी |
डॉ. ए चेल्लाकुमार |
तमिलनाडु |
अरानी |
डॉ. एम के विष्णुप्रसाद |
तमिलनाडु |
करूर |
सेल्वी जोथीं मनि |
तमिलनाडु |
तिरूचिरापल्ली |
थिरूनुकरसर |
तमिलनाडु |
थेनी |
ईवीकेस इलागोवन |
तमिलनाडु |
विरूधुनगर |
मनीकम टैगोर |
तमिलनाडु |
कन्याकुमारी |
एच वसंत कुमार |
तेलंगाना |
खम्मम |
रेणुका चौधरी |
त्रिपुरा |
त्रिपुरा वेस्ट |
सुबल भौमिक |
त्रिपुरा |
त्रिपुरा ईस्ट |
प्रग्या देब वर्मन |
उत्तर प्रदेश |
बिजनौर |
नसीमुद्दीन सिद्दीकी |
उत्तर प्रदेश |
मुरादाबाद |
इमरान प्रतापगढ़ी |
उत्तर प्रदेश |
हाथरस |
त्रिलोकी राम दिवाकर |