बसपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूची
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को बसपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। सूची में 11 नामों का ऐलान किया गया है।जनता दल सेक्युलर से बहुजन समाज पार्टी में आए दानिश अली को अमरोहा से टिकट दिया गया है।बसपा ने गौतमबुद्ध नगर सीट से सतबीर नागर को टिकट दिया है।
इस तरह अब गौतमबुद्ध नगर में सतबीर नागर का मुकाबला बीजेपी के महेश शर्मा से होगा। मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब को मैदान में उतारा गया है।
लोकसभा चुनावों में सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के तहत अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38 पर बसपा, 37 पर सपा और 3 पर राष्ट्रीय लोकदल अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। इन सीटों से क्रमश: यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ने वाले हैं।
ये हैं बसपा के 11 कैंडिडेट-
लोकसभा सीट |
उम्मीदवार |
सहारनपुर |
हाजी फजलुर्रहमान |
बिजनौर |
मलूक नागर |
नगीना सुरक्षित |
गिरीश चंद्र |
अमरोहा |
कुंवर दानिश अली |
मेरठ |
हाजी मोहम्मद याकूब |
गौतमबुद्धनगर |
सतबीर नागर |
बुलंदशहर सुरक्षित |
योगेश वर्मा |
अलीगढ़ |
अजीत बालियान |
आगरा सुरक्षित |
मनोज कुमार सोनी |
फतेहपुर सीकरी |
राजवीर सिंह |
आंवला |
रूचि वीरा |