केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास उड़ान चिल्ड्रन होम का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास वर्चुअल मोड में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित उड़ान चिल्ड्रन होम का उद्घाटन किया। इस होम में 5 से 18 वर्ष की आयु की बेसहारा लड़कियों की देखभाल की जाएगी। होम को सुरक्षित, पोषणयुक्त और समृद्ध वातावरण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। डीएमआरसी ने ‘उड़ान चिल्ड्रन होम’ का निर्माण कर औपचारिक रूप से इसे सलाम बालक ट्रस्ट को सौंप दिया। यह एनजीओ सड़क पर रहने वाले बच्चों के साथ अपने काम के लिए जाना जाता है, जो इन युवाओ को एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए व्यापक देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास प्रदान करता है। संस्था तीस हजारी में लड़कों के लिए एक चिल्ड्रन होम का प्रबंधन भी कर रहा है।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कि “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मुझे खुशी है कि डीएमआरसी और सलाम बालक ट्रस्ट ने लड़कियों के लिए एक सुरक्षित और पोषण गृह बनाने के लिए एक साथ काम किया है। यह पहल उन्हें सुरक्षा, शिक्षा और एक उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगी। यह सराहनीय है कि यह गृह उन युवा लड़कियों का सहयोग करेगा, जिन्होंने कम उम्र में ही बहुत कठिनाइयों का सामना किया है। वे अब बिना किसी डर के सपने देख सकती हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के कॉर्पोरेट संचार के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि 3,142 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले डीएमआरसी गर्ल्स होम को निवासियों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक भलाई सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 96 बिस्तरों की क्षमता वाली चार छात्रावास, दस बिस्तरों वाली दिव्यांग बच्चों के लिए एक समर्पित छात्रावास, एक आठ बिस्तरों वाला चिकित्सा कक्ष और विशेष देखभाल के लिए एक कमरा, चार विशाल कक्षाएँ, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और नृत्य, रंगमंच एवं मार्शल आर्ट जैसी गतिविधियों के लिए एक हॉल है। एक समय में 50 बच्चों को समायोजित करने वाला एक बड़ा भोजन कक्ष, एक रसोईघर और एक राशन स्टोर भी है। पूरे परिसर में सीसीटीवी लगे है और इमारत आग सुरक्षा प्रावधानों के साथ भूकंप प्रतिरोधी भी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More