त्योहारों पर किया हुड़दंग तो होगी कड़ी कार्रवाई ,पीस कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

कायमगंज/फर्रुखाबाद(राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़)
रिपोर्टर – अंकित गुप्ता
आज कोतवाली कायमगंज परिसर में आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें नगर के व्यापारी व ग्रामीण क्षेत्र से प्रधान मौजूद रहे । पीस कमेटी की बैठक में नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने प्रधानों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी लोग एक वालंटियर की तरह काम करें ।यदि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की भनक लगती है । तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें ।इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक रामौतार ने कहा कि सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे । और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाएं ।व्यापारियों ने कहा कि नगर में त्योहारों पर जाम की समस्या कुछ ज्यादा ही उत्पन्न हो जाती है, इसके लिए ई रिक्शा बंद होने चाहिए ।इस पर निदा लिया गया कि त्योहार से तीन दिन पूर्व ई रिक्शा की मुख्यबाजार में एंट्री बंद हो जाएगी ।आपको बता दें किआगामी होली के त्यौहार एवं चल रहे रमजान को लेकर पुलिस पूरी तरीके से शांति व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव कदम उठा रही है ।प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस प्रधान के क्षेत्र में यदि कोई अप्रिय घटना घटित हुई तो वह उसका जिम्मेदार माना जाएगा । इसलिए समय रहते यदि कोई ऐसी संभावना होती है । तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए ।और कहा कि प्रधान एक वालंटियर की तरह काम करें ।जिससे कि आगामी त्यौहारों को सद्भाव पूर्ण तरीके से मनाया जा सके ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More