गुजरात। प्रियंका गांधी ने कहा कि, देश प्यार, सद्भाव और भाईचारे की नींव पर बना है। आज जो कुछ हो रहा है, वह दुखद है।
उन्होंने कहा कि, आप जागरूक बनें इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है. आपका वोट आपका हथियार है। आप सही मुद्दे चुनें और सोच-समझ कर फैसला लें।
प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो करोड़ नौकरियों का वादा याद दिलाया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए. पूछा, बैंक खाते में 15 लाख रुपए का वादा किया था वो कहां हैं ?
कांग्रेस कार्यसमिति की अहमदाबाद में दो दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और राज्यों में अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा हुई।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की महासचिव ने दो टूक कहा कि, चुनावों में फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए। मुद्दे वो होने चाहिए जो आपको आगे बढ़ाए क्योंकि, आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के जवाब में, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुन-चुनकर हिसाब लेना मेरी फितरत में है, का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि इस देश की फितरत क्या है, इस देश की फितरत है कि
जर्रे-जर्रे में सच्चाई ढूंढ कर निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस देश की फितरत है कि नफरत की हवा को प्रेम में बदला जाए।