श्रीलंकाई नौसेना ने 33 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 4 नावें जब्त

राष्ट्रीय जजमेंट

श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को 33 भारतीय मछुआरों को यह आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया कि वे दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार कर उनकी तरफ आ गए थे। मछुआरे चार दिन पहले पंबन नॉर्थ फिशिंग पोर्ट से देशी नावों में निकले थे और दक्षिणी मन्नार के पास मछली पकड़ रहे थे। तभी गश्त पर निकली श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया, यह दावा करते हुए कि उन्होंने समुद्री सीमा पार कर ली है।
श्रीलंकाई नौसेना ने चार्ल्स, सुसाई, रंजन और एलेक्स नाम के मछुआरों की चार नावें भी जब्त कर लीं। गिरफ्तार मछुआरों को कलपट्टी नेवी कैंप ले जाया गया। पूछताछ के बाद, मछुआरों को पुथलम में मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। ताजा घटनाक्रम श्रीलंकाई नौसैनिक बल द्वारा कथित तौर पर समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 22 मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के ठीक चार दिन बाद आया है।
थारुवैकुलम के मछुआरों के संघ ने कहा कि मछुआरों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे भारत और श्रीलंका के बीच गहरे पानी में मछली पकड़ रहे थे और उनकी दो मशीनीकृत नौकाओं को श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने मामले का संज्ञान लिया और मछुआरा समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि मामले के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More