बिना सुरक्षा उपकरण लिए युवक 3200 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ा

0
वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले एलेक्स यह कोशिश दो साल पहले की थी। अब उनका नाम दुनिया के महानतम क्लाइंबर्स (पहाड़ चढ़ने वालों) में शुमार है।  ‘फ्री सोलो’ डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म क्लाइंबर एलेक्स होनोल्ड द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण 3200 फीट की ऊंचाई पर चढ़ाई करने के कारनामे पर बनी है।
खास बात ये है कि एलेक्स ने दुनिया की सबसे खतरनाक मानी जाने वाली योसेमाइट नेशनल पार्क की गर्गतुआन रॉक पर यह चढ़ाई सिर्फ 3 घंटे 56 मिनट में पूरी की थी। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से भी करीब 500 फीट ऊंची खड़ी चढ़ाई बिना रस्सी के पूरी करने के लिए एलेक्स की हर तरफ तारीफ हो रही है।
नेशनल ज्योग्राफिक ने उनकी चट्टान चढ़ने की डॉक्यूमेंट्री शूट की थी। रिलीज के साथ ही ‘फ्री सोलो’ डॉक्यूमेंट्री इतनी पसंद की गई कि इसे ब्रिटेन का बाफ्टा अवाॅर्ड पहले ही मिल चुका है।
अकेले पहाड़ चढ़ने वाले इस कारनामे को सोलो क्लाइंबिंग भी कहते हैं। हालांकि, बिना रस्सी के फ्री सोलो क्लाइंबिंग बेहद कठिन है। इसमें एक गलत फैसले, एक हाथ छूटने की गलती भी मौत की वजह बन सकती है। हालांकि, एलेक्स का कहना है कि ऐसे मौकों पर वह सामान्य महसूस करते हैं।
एलेक्स के मुताबिक, बिना रस्सी के चढ़ाई बिल्कुल आसान नहीं होती। लेकिन मेरा हर कदम अच्छे से अभ्यास किया हुआ और देखा था। मजे की बात यह है कि प्रैक्टिस के दौरान हाथ छूटने का जोखिम भारी नहीं पड़ेगा, लेकिन असल में यह जानलेवा हो सकता है। महीनों पहले दिमाग में एक-एक कदम की तैयारी कर ली जाती है। यह शारीरिक से ज्यादा मजबूत मानसिक स्थिति का खेल है। अगर आप डरे तो आप कभी ऊपर नहीं चढ़ सकते। एलेक्स मानते हैं कि फिल्म एक ग्लोबल सक्सेस से ज्यादा उनकी खुद की निजी सफलता दर्शाती है।
नेशनल ज्योग्राफिक के लिए यह डॉक्यूमेंट्री लोकप्रिय फिल्ममेकर एलिजाबेथ चाय वसारहेल्यी और जिमी चिन ने निर्देशित की है। इसमें एलेक्स होनोल्ड की तैयारी से लेकर उनके पहाड़ चढ़ने तक का सफर दिखाया गया है। खास बात यह है कि डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए खुद कैमरामैनों को कई बार पहाड़ पर रस्सी के सहारे लटकना पड़ा। कई बार तो तेजी से चढ़ते एलेक्स से बचने के लिए कैमरों को उनसे दूर भी करना पड़ा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More