तिब्बत सीमा पर हिमस्खलन में, 3 दिन बाद जीवित निकाले गए 5 सैनिक

0
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को सेना के 5 जवान हिमस्खलन में फंस गए थे। उन्हें शुक्रवार रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचा लिया गया।
हालांकि, यह ऑपरेशन बेहद खराब मौसम के चलते एक बार रोकना भी पड़ा था। बता दें कि नमज्ञा पहाड़ी क्षेत्र में पानी के पाइप को ठीक करने गए 11 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे,
जिसमें 5 जवानों को उसी दिन बचा लिया गया था। वहीं, एक सैनिक शहीद हो गया था।
संयुक्त टीम ऑपरेशन कर जवानों को बचाया गया: बता दें कि किन्नौर में हिमस्खल में फंसे जवानों को बचाने के लिए सेना, भारत-तिब्बत सीमा बल (ITBP) और पुलिस की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था,
जिसमें 5 जवानों को बुधवार को ही बचा लिया गया था। हालांकि हिमस्खलन में एक जवान शहीद हो गया।
पाइपलाइन ठीक करने गए थे जवान: अधिकारियों के मुताबिक, सेना के 16 जवान तिब्बत सीमा के पास नमज्ञा पहाड़ी इलाके में पानी की पाइपलाइन ठीक करने गए थे।
उसी दौरान शिपकिला के पास हिमस्खलन हो गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 150 जवानों को लगाया गया। पहले आशंका थी कि 5 जवान शहीद हो गए हैं, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था।
किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर गोपाल चंज ने बताया कि जो जवान हिमस्खलन में फंसकर शहीद हुआ है, उनका नाम रमेश कुमार है। वह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घूमरपुर गांव के रहने वाले थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More