दिल्ली: बिना लाइसेंस और फायर एनओसी के चल रहे 150 गेस्ट हाउस

0
नई दिल्ली। करोलबाग इलाके में गेस्ट हाउस की फायर एनओसी और हेल्थ ट्रेड लाइसेंस कैंसिल कर बंद करने का काम तेजी से हो रहा है। मगर दिल्ली में 150 गेस्ट हाउस बिना लाइसेंस के ही चल रहे हैं। यह सभी साउथ एमसीडी के अलग-अलग इलाकों में चल रहे हैं।
सबसे ज्यादा 122 होटल नजफगढ़ इलाके में ही हैं। यहां बड़ा सवाल यह है कि यदि इन गेस्ट हाउस में कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
नजफगढ़ जोन में सबसे ज्यादा 122 गेस्ट हाउस बिना लाइसेंस को स्पेशल एरिया की वजह बताया जा रहा है। साउथ एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नजफगढ़ में स्पेशल एरिया होने की वजह से इन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि इन सभी को नोटिस दिया गया है कि क्यों ये बिना लाइसेंस गेस्ट हाउस चला रहे हैं।
करोलबाग के होटल अर्पित में आग लगने की घटना के बाद साउथ एमसीडी ने अपने इलाके के होटलों और गेस्ट हाउस का सर्वे कराया है। इसी सर्वे के जरिए 150 गेस्ट हाउस का बिना लाइसेंस के चलने का पता चला है।
एमसीडी ने कुल 424 होटल और गेस्ट हाउस का सर्वे किया, जिसमें से 43 को नोटिस भी दिया गया है। नजफगढ़ जोन में 153 गेस्ट हाउस का सर्वे किया गया। इसमें 31 गेस्ट हाउस के पास ही लाइसेंस था। इसके अलावा सभी 122 बिना लाइसेंस के चल रहे हैं। सेंट्रल जोन में 127 गेस्ट हाउस में 113 के पास लाइसेंस था, जबकि 14 अवैध चल रहे थे। वेस्ट जोन में 34 गेस्ट हाउस हैं। इनमें से छह गेस्ट हाउस बिना लाइसेंस के चलते मिले। साउथ जोन में 110 में से आठ के पास लाइसेंस नहीं था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More