Rajnath Singh आज ओडिशा दौरे पर, पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को ओडिशा की एक दिवसीय यात्रा पर होंगे। इस दौरान वह दो जनसभाओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सिंह की यात्रा 2024 के लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के दौरे का हिस्सा है। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, रक्षा मंत्री नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और ब्रह्मपुर तथा बारीपदा में दो सभाओं को संबोधित करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More