4.2 किलो गांजा की बरामदगी के साथ एक महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के पांडव नगर थाना पुलिस ने 4.2 किलो गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय नूर बानो उर्फ नूरी निवासी पटपड़गंज के रुप में हुई है।

पुर्वी जिले की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि सोमवार को मुखबिर के माध्यम से गांजा के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर छापा मार कर एक महिला को उसके घर के सामने से पकड़ लिया। महिला की पहचान 40 वर्षीय नूर बानो उर्फ नूरी निवासी पटपड़गंज के रुप में हुई है। महिला गांजा को एक सफेद प्लास्टिक बैग में रखकर किसी अन्य स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रही थी। बरामद गांजे का वजन किया गया तो वह कुल 4.200 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी नूरी को गिरफ्तार कर लिया गया। गांजा के स्रोत और आपूर्ति के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More