हैदराबाद के लिए उड़ान भरने के बाद Vistara का विमान तकनीकी खराबी के कारण Mumbai लौटा

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

मुंबई से हैदराबाद जा रहे विस्तारा के एक विमान को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण यहां वापस आना पड़ा। एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को हुई। एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई थी। उसने कहा, ‘‘17 फरवरी 2024 को मुंबई से हैदराबाद के लिए संचालित होने वाली विस्तारा की उड़ान संख्या यूके531 में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी गड़बड़ी का पता चला।’’

विस्तारा ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, विमान चालकों ने एहतियातन लौटने का फैसला किया और उड़ान को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More