Noida Police ने कुख्यात गैंगस्टर रवि काना और उसके सहयोगी की 120 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना और उसके सहयोगी की 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

पुलिस ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में लगभग एक दर्जन वाहन, बैंक खाते और अचल संपत्ति शामिल हैं। पिछले दो माह में गैंगस्टर रवि काना के गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कथित तौर पर स्क्रैप का व्यापार करता है और ठेके हासिल करने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करता है। रवि सामूहिक बलात्कार के मामले में भी आरोपी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More