दिल्ली के नजफगढ़ के सैलून में फ़ाइरिंग में दो युवकों की मौत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। मामला दिल्ली के नजफगढ़ का है। जहां एक सैलून में अचानक से फायरिंग होने लगी। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में हडपकंप मच गया। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

द्वारका जिले के डीसीपी ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस थाने में पीसीआर कॉल आई थी की इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80 स्थित एक सैलून में ताबड़तोड़ फ़ाइरिंग में एक लड़के को गोली मार दी गई है। इसके अलावा मोहन गार्डन पुलिस थाने में गोली से घायल हुए दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला की आशीष और सोनू नाम के दो युवकों को गोली मारी गई थी, जिनकों पर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों लड़कों के शवों का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। और मृतकों के परिजनों को इस बाबत अवगत करवाया गया। मामले की जांच के लिए क्राइम और एफएसएल टीम मौके पर है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More