नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध कवियत्री डॉ कीर्ति काले, डॉ बलबीर तनहा, दीपाली जैन जिया, प्रियंका राय, सरला मिश्रा के कविता पाठ से सभागार गूंज उठा। मंच संचालन प्रसिद्ध कवयित्री डॉ रुचि चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नही एक संस्कृति सहित्य को जीवित रखने वाला संगठन भी है और उसी के अंतर्गत हमने आज यह कवि सम्मेलन आयोजित किया है। प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक जनादेश के साथ देश में पुनः सरकार बनाने जा रही हैं और इसमें देश की नारी शक्ति का योगदान निर्णायक होगा।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन ने भी दिल्ली महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए बधाई दी व मोदी सरकार के कार्यों को ऐसे आयोजनों के द्वारा घर घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडेय मिश्रा ने मोदी सरकार की अनेक योजनाओं जैसे उज्जवला योजना,नल से जल ,सुकन्या समृद्धि इत्यादि का ज़िक्र करते हुए आह्वान किया कि भारत कि बहनों ने ठाना है, मोदी को पुनः पीएम बनाना है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, दीप्ति रावत, उपाध्यक्ष योगिता सिंह, लता गुप्ता, महामंत्री वैशाली पोद्दार, सरिता तोमर, प्रियल भारद्वाज सहित दिल्ली की अनेक जानी मानी महिला शख़्सियतों और भाजपा संगठन की पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं।
Comments are closed.