अभाविप के प्रांत अधिवेशन में दिल्ली की नवीन प्रांत कार्यकारिणी की हुई घोषणा

नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन में प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जो आज से प्रभावी होगी और वर्ष भर दिल्ली प्रांत में कार्य करेगी। इस कार्यकारिणी में नवीन प्रांत अध्यक्ष डॉ तपन बिहारी एवं पुनर्निवाचित प्रांत मंत्री हर्ष अत्री ने अपना पदभार ग्रहण किया। साथ ही कार्यकारिणी में मुख्य रूप से पांच प्रांत उपाध्यक्षों एवं पांच प्रांत मंत्रियों की घोषणा हुई, जो आज से प्रभावी रूप से अपना कार्य प्रारंभ करेंगे।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष अभाविप के प्रांत अधिवेशन में ही प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी का गठन होता है। इस वर्ष नवीन प्रदेश कार्यकारिणी में प्रांत अध्यक्ष, प्रांत मंत्री, प्रांत उपाध्यक्ष प्रांत, प्रांत सहमंत्री, प्रांत मीडिया संयोजक समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रदेश स्तर के दायित्वों की घोषणा हुई, जिनमें अभाविप के विभिन्न, आयाम, कार्य , एवं गतिविधियों के दायित्व भी रहे। प्रांत संगठन मंत्री राम कुमार गुप्ता, प्रांत सह संगठन मंत्री विपिन उनियाल रहे। प्रांत उपाध्यक्ष के लिए डॉ. सुमन मीना, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. रामसरिक गुप्ता, डॉ. दुर्गेश कुमार और डॉ. अनुपम पाठक की घोषणा हुई। प्रांत सह मंत्री हेतु आवेदन के नाम घोषित किए गए। साथ ही प्रांत कार्यालय मंत्री राजा प्रसाद को बनाया गए और प्रांत कोषाध्यक्ष सनी चौहान रहे।

नवनिर्वाचित प्रांत मंत्री हर्ष अत्री ने कहा, ” प्रतिवर्ष नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ नवीन ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता प्रवेश, परीक्षा, परिणाम, परिसर, युवा, विमर्श, महिला विमर्श, राष्ट्रीय सुरक्षा, भारतीय सास्कृतिक अखंडता एवं समाज के विषयों को लेकर कार्य करना प्रारंभ करना करता है। पूर्व कार्यकारिणी ने प्रदेश में इन विषयों पर महत्वपूर्ण कार्य स्थापित किया है एवं नवीन कार्यकारिणी इन कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थी परिषद की छात्र, युवा एवं समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर आगे बढ़ेगी।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More