नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर न केवल अभियान छेड़ रखा है। दिल्ली में कांग्रेस संगठन को सातों संसदीय क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए पार्टी लगातार अलग-अलग स्तर पर काम कर रही है। कांग्रेस ने न्याय संकल्प सम्मेलन करने का अयोजन किया है। जिसकी शुरुआत पूर्वी दिल्ली स्थित गीता कालोनी के रामलीला मैदान में 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षअरविन्दर सिंह लवली ने बताया कि इस सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेनुगोपाल, मुकुल वासनिक, दिल्ली के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया सहित सभी वरिष्ठ नेता संबोधित करंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वयं दिल्ली के सभी पूर्व मंत्रियों, विधायकों, पार्षदों व सभी जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों में सभाऐं की। और पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली में ब्लाक स्तर पर व्यापक अभियान भी चलाया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक हजारों बूथ स्तर के कार्यकर्ता रामलीला मैदान में होंगे।
लवली ने बताया कि पार्टी मुख्यतः 3 फरवरी को 5 संकल्प लेगी जिसमें युवा न्याय, महिला न्याय, भागीदारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 3 फरवरी को न्याय संकल्प सम्मेलन में भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में परास्त करने की प्रतिज्ञा भी लेंगे।
लवली ने यह भी कहा कि संगठन के संबंध में सभी स्तरों पर कवायद चल रही है और जल्द ही संगठन में जमीनी स्तर पर बदलाव भी होंगे, जिसके लिए बकायदा सभी जिलों व ब्लाकों व संसदीय क्षेत्रों में कोऑर्डिनेटर व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है जो लगातार पार्टी नेतृत्व के सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार फिर कांग्रेस की तरफ देख रही है और कांग्रेस के 15 साल के शानदार शासनकाल को याद कर रही है।
पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस संगठन की ढ़ांचागत मशीनरी सभी सातों सीटों पर कारगर तरीके से काम कर रही है। 3 फरवरी को गीता कालोनी के रामलीला मैदान में होने वाला न्याय संकल्प सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर द्वार भी बनाए जाऐंगे जिसमें अम्बेडकर द्वार, जवाहरलाल नेहरु द्वार, इंदिरा गांधी द्वार, राजीव गांधी द्वार, मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वार आदि शामिल है।
अली मेंहदी ने कहा कि 3 फरवरी को गीता कालोनी के रामलीला मैदान में होने वाले न्याय संकल्प सम्मेलन की तैयारियों के लिए सभी विधानसभाओं की बैठक सम्पूर्ण हो चुकी है। कार्यकर्ता संकल्प ले रहा है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के हम एक होकर काम करेंगे।
Comments are closed.