नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर विधायकों के खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद से बीजेपी नाराज है। अब इस संबंध में दिल्ली बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत की साथ ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। शिकायत में भाजपा ने मुख्य मंत्री के आरोपों की जांच एवं मुख्य मंत्री सहित आरोप लगाने वाले मुख्य मंत्री केजरीवाल, मंत्री आतिशी और विधायक दुर्गेश पाठक एवं दिलीप पांडे पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत सौंपने के बाद वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगियों के विधायकों को प्रलोभन के झूठे आरोप लगाते ही भाजपा ने इनका खंडन किया था एवं उनसे सबूत पेश करने को कहा था पर वह चुप्पी साध गये। कल हमने पुन: पत्रकार वार्ता मुख्य मंत्री को आरोप सिद्ध करने के लियें सबूतों के साथ पुलिस मुख्यालय आ कर हमारे साथ पुलिस कमिश्नर से मिलने की चुनौती दी पर वह आज यहाँ भी नही आये।
सचदेवा ने कहा भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाना फिर चुप हो जाना या माफी मांग लेना मुख्य मंत्री केजरीवाल एवं उनके सहयोगियों की पुरानी आदत है पर इस बार हमने निर्णय लिया है की अरविंद केजरीवाल के झूठ की पोल खोलेंगे और इसी लियें आज पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंप कर जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा की हम केजरीवाल के इस झूठे आरोप पर चुप नही बैठेंगे और दिल्ली की जनता के बीच झूठ को उजागर करने के साथ ही विधानसभा में भी उठायेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में वीरेन्द्र सचदेवा के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डा. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश विधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह एवं हंसराज हंस, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल बाजपेई, जितेंद्र महाजन एवं अभय वर्मा, बीजेपी प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, योगेन्द्र चंदोलिया एवं कमलजीत सहरावत औरप्रवीण शंकर कपूर, बृजेश राय और अधिवक्ता नीरज शामिल थे।
Comments are closed.