प्रियंका गांधी ट्विटर से जुड़ीं, 9 घंटे में 81 हजार फॉलोअर

0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को 9.15 बजे सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर से जुड़ीं। सोमवार को वे पहली बार उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय चुनावी दौरे पर आईं। इसी दौरान कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर प्रियंका के ट्विटर पर आने की सूचना देते हुए उनसे जुड़ने की अपील की थी।
इसके 9 घंटे के भीतर ही प्रियंका के 81 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। इस तरह उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को फॉलोअर के मामले में पीछे छोड़ दिया। मायावती अक्टूबर 2018 में ट्विटर से जुड़ी और अब तक उनके करीब 76 हजार फॉलोअर्स बने हैं।
प्रियंका ट्विटर पर 7 लोगों को फॉलो करती हैं। इनमें कांग्रेस का ट्विटर हैंडल, पार्टी अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। अभी तक प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को फॉलो नहीं किया है।
मायावती के ट्विटर पर 75 हजार फॉलोअर
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी 06 अक्टूबर 2018 में ट्विटर से जुड़ी हैं। बसपा सुप्रीमो के अब तक करीब 76 हजार फॉलोअर्स बने। मायावती ट्विटर के जरिए कार्यकर्ताओं, लोगों और मीडिया से संवाद करेंगी। मायावती के ट्विटर पर आने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर खुशी जताई थी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More