राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
आज जहांगीरपुर देहात के ग्राम नगलिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में कुमारी रेखा मीणा व अन्य लडकियों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह जी को अपने संस्मरण व्यक्त करते हुए कहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “अखंड भारत का सपना महात्मा गांधी और उन स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था, जिन्होंने इसे पूरा करने के लिए, अपने प्राण न्योछावर कर दिए, आज उसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं। यह खुशी की बात है की आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। यह भारत के लिए भी बड़े गौरव की बात है।”
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “लगभग 500 वर्षों के वनवास बाद, अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या, देश के लोगों के लिए आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है।” जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उपरोक्त ग्राम की उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही तकरीबन 40 छात्राओं का शॉल भेंट कर उत्साहवर्धन किया।
Comments are closed.