प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू, राहुल-सिंधिया समेत कई दिग्गज नेता भी पहुंच
कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पहले यूपी दौरे के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं। उनके स्वागत में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, कुछ पोस्टरों में उन्हें दुर्गा रूप में दिखाया गया है। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आए हैं। अमौसी पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो में शामिल हुईं। इसके बाद वह राहुल गांधी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी अगले 4 दिन में उत्तर प्रदेश की 42 लोकसभा सीटों की समीक्षा करेंगी।
रोड शो का रूट : प्रियंका का रोड शो कानपुर रोड से शुरू हुआ। यह अवध हॉस्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा, लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेगा। इस दौरान करीब 30 जगह प्रियंका-राहुल का स्वागत किया जाएगा। रोड शो के दौरान ही प्रियंका गांधी महात्मा गांधी, सरदार पटेल और आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद शाम करीब 5:15 बजे राजीव गांधी सभागार का लोकार्पण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रियंका 11 से 14 फरवरी तक हर लोकसभा सीट के हिसाब से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। हर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक-एक घंटे का वक्त तय किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका रोजाना करीब 13 घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान 42 लोकसभा सीटों की समीक्षा की जाएगी। उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रमोद तिवारी व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला 9 फरवरी को ही लखनऊ पहुंच चुके हैं।
#WATCH Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, General Secretary for Uttar Pradesh West Jyotiraditya Scindia and party President Rahul Gandhi, hold roadshow in Lucknow. pic.twitter.com/ipMSlxaJyD
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019