राष्ट्रीय जजमेंट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत गिरते तापमान और बढ़ती ठंड से बेहाल है। उत्तर भारत के अलावा मध्य भारत में भी शीत लहर का प्रकोप छाया हुआ है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। इसके साथ ही घना कोहरा भी आसमान में छाया हुआ है। इस कारण दृश्यता में भी कमी देखने को मिल रही है। कोहरा होने के कारण यातायात पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोहरे से आगामी नौ जनवरी तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कोहरे के कारण लगातार सड़क पर यातायात, रेल और एयर सर्विस पर भी असर हो रहा है। कोहरे की मोटी चादर के बीच लोगों को सड़क पर ड्राइव करने के दौरान देखने में काफी परेशानी हो रही है। इस कारण विजिबिलिटी भी काफी अधिक घट गई है।
दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी
इसी बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके अलावा एनसीआर में भी मौसम का ऐसा ही हाल रहने वाला है। मौसम का ये हाल रविवार तक जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति लगातार बनी हुई है जो आगे भी कुछ दिनों तक बनी रहेगी।
Comments are closed.