राष्ट्रीय जजमेंट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली मोदी गैलरी को 16 जनवरी के आसपास लोगों के लिए खोले जाने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री संग्रहालय के भूतल पर स्थित गैलरी का उद्घाटन अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले होगा।
Comments are closed.