भारत जोड़ो यात्रा के बाद फिर यात्रा निकालेगी कांग्रेस

राष्ट्रीय जजमेंट

राहुल गांधी ने बीते वर्ष जोर शोर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। उसी तर्ज पर अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी अब नई यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। ये दूसरी यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकाली जाएगी। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा में 6200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जानकारी के मुताबिक ये यात्रा 14 जनवरी से शुरू की जाएगी, जो 20 मार्च तक जारी रहेगी।

 

 

कांग्रेस पार्टी की ओर से ये दूसरी यात्रा है जो लोकसभा चुनावों से पहले बेहद अहम होने जा रही है। इससे पहले निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 की गई थी। ये यात्रा पूरे पांच महीनों तक निकाली गई थी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के अलग अलग राज्यों से होकर निकले थे। इस दौरान वो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा करते दिखाई दिए थे। इस यात्रा में उन्होंने 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

 

 

भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व कौन करेगा इस संबंध में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

बता दें कि ये यात्रा कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी, जिसके जरिए देश के पश्चिमी हिस्से को जोड़ा जाएगा। खास रणनीति के तहत यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी जहां कुछ समय पहले ही भीषण दंगे हुए थे। ये यात्रा महाराष्ट्र में खत्म होगी। माना जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए कांग्रेस दंगों समेत कई मुद्दों पर भाजपा को घेरने की कोशिश करेगी।

 

 

ये यात्रा पूरी तरह से पैदल नहीं बल्कि हाइब्रिड मोड में निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से जुड़ेंगे और उनके साथ बातचीत कर उनके मुद्दे और परेशानियां जानेंगे। इस यात्रा के जरिए लोकसभा चुनावों में अपनी ताकत बढ़ाने पर कांग्रेस पार्टी का जोर है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More