लोकसभा चुनाव कौरवों और पांडवों की लड़ाई; ओवर कॉन्फिडेंस में छत्तीसगढ़ हारे: रमन सिंह

0
कानपुर। कानपुर देहात के अकबरपुर में बुधवार को सेक्टर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि 2019 का चुनाव कौरव और पांडवों की लड़ाई है।
जिस प्रकार महाभारत के युद्ध में एक तरफ कौरव और दूसरी तरफ पांडव थे। लेकिन, इस युद्ध में जीत किसकी हुई? जो सच्चाई के रास्ते पर चल रहा था और झूठ परास्त हुआ।
उसी तरह आज एक तरफ भ्रष्टाचार, आतंकवाद, गुंडाराज है तो दूसरी तरफ विकास, स्वच्छ शासन और जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार रहित सरकार है। विपक्ष हमें परास्त करने के लिए एकजुट हो रहा है।
सेक्टर सम्मेलन में 8 जिलों के सेक्टर प्रमुख पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इलेक्शन मैनेजमेंट का गुर सिखाया। रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी।
हमने वहां पर अभूतपूर्व विकास किया। गांव में बिजली, सड़क, चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी के साथ विकास किया गया। लेकिन, इस बार हम चुनाव हारे, इसका कारण था- हमारा अति आत्मविश्वास।
  1. रमन सिंह ने कहा कि मंत्री से लेकर बूथ प्रमुख तक को अति आत्मविश्वास रहा कि हम जीत रहे हैं। उसने अपने बूथ पर मेहनत नहीं की। नतीजा, हम वहां चुनाव हार गए। पिछले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में हमने भारी सफलता अर्जित की।
  2. आज के परिवेश में सारी विपक्षी पार्टियां एक हो गई हैं। हमें एकजुट होकर इन विरोधियों को परास्त करना है। हमें 51 परसेंट वोट प्राप्त करना है। इसके लिए हम लोगों को दिन रात एक करना होगा।
  3. रमन सिंह ने कहा कि चीन और पाकिस्तान हमेशा आंख दिखाया करते थे। लेकिन मोदी सरकार बनते ही सर्जिकल स्ट्राइक करके उनको अपनी हैसियत पर ला दिया। जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या एवं उन पर अत्याचार किया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी इन विरोधियों के इस घिनौने कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी। जनता सब जानती है। सारे विरोधी जो भ्रष्टाचारी हैं एक हो रहे हैं। हमें सजग रहने की जरूरत है।
  4. प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा अगर भारत को विश्व पटल के शिखर पर ले जाना है, तो मोदी को जिताना होगा। हमें अपने 10 बूथों की चिंता करनी है। अगर एक सेक्टर प्रमुख अपने 10 बूथों पर जिताने का काम करता है तो निश्चित ही मोदी सरकार भारी बहुमत के साथ 2019 के चुनाव में विजयी होगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More