पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी कांग्रेस में लौटे

राष्ट्रीय जजमेंट

पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी बुधवार को अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। तीन बार विधायक रहे भट्टी सितंबर 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। भट्टी को सिंह के वफादार के तौर पर देखा जाता है। भट्टी और उनकी बेटी के अलावा पूर्व पुलिस अधिकारी राजिंदर सिंह और दो अन्य नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, बलबीर सिद्धू और गुरप्रीत सिंह कंग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौट चुके हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More