वीरा राणा मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी

राष्ट्रीय जजमेंट

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार रात को वरिष्ठ आईएएस(भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी वीरा राणा (1988 बैच) को राज्य के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने का फैसला किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राणा, मध्य प्रदेश के इतिहास में निर्मला बुच के बाद राज्य के मुख्य सचिव का पद संभालने वाली दूसरी महिला होंगी। बुच का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। वीरा राणा इकबाल सिंह बैंस (1985) से मुख्य सचिव का प्रभार लेंगी। इकबाल सिंह दो विस्तार के बाद सेवानिवृत्त हो जायेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैंस को 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें 31 मई 2023 तक छह महीने का विस्तार दिया गया और बाद में 30 नवंबर 2023 तक इसी अवधि के लिए एक और विस्तार दिया गया। राणा वर्तमान में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में तैनात हैं और उनके पास राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More