ठाणे पुलिस ने पेमेंट गेटवे धोखाधड़ी मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जजमेंट

महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने एक भुगतान गेटवे सेवा प्रदाता प्रणाली में सेंध लगाकर 16,180 करोड़ रुपये से अधिक की कथित हेराफेरी से जुड़े वित्तीय अपराध के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नवीनतम गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच के दौरान अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चलने के बाद नवी मुंबई के वाशी इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट और मुंबई के कांदिवली के 35 वर्षीय व्यवसायी को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, ठाणे पुलिस ने अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चलने के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर पैसे को सफेद करने के लिए फर्जी दस्तावेजों पर कई साझेदारी कंपनियां स्थापित कीं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More