2025 में बिहार को पलटूराम से मुक्त कराना है: मुजफ्फरपुर में बोले शाह-जातीय सर्वे OBC, EBC के लिए छलावा, मुस्लिम-यादव की आबादी बढ़ा दी गई

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज //सुमित सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक साल में 7वीं बार बिहार आए। गृहमंत्री बनने के बाद वे पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां नीतीश ‘कुमार यादव पर जमकर निशाना साधापताही एयरपोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 में पलटूराम से बिहार को मुक्त कराना है। बिहार में बीजेपी की सरकार बनानी है। साथ ही 2024 में बिहार की सभी 40 सीटों पर बीजेपी को जिताने की बात कही।जातीय सर्व पर अमित शाह ने नीतीश सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कोशिशों से बिहार में जातीय गणना हुई। ओबीसी, ईबीसी के लिए जातीय सर्वे एक छलावा है। इसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा की आबादी घटी है। जबकि मुस्लिम और यादव की आबादी बढ़ा दी गई है। लालू जी कहते हैं कि जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी । तो मैं लालू यादव से पूछता हूं कि क्या बिहार में अगला मुख्यमंत्री ईबीसी से होगा।22 मिनट के भाषण में शाह ने नीतीश को जहां पलटूराम बताया, वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईंनीतीश ने जनादेश का अपमान कियाजनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने लोगों से ‘पूछा कि क्या आपने जंगलराज लालू यादव को वोट दिया था। ये पलटूराम बिहार के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। बिहार को जंगलराज बनाने का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे है।जी 20 में मोदी जी का दुनिया ने सम्मान दिया। मोदी देश का गौरव बढ़ाने का काम किया। मैं यहां पलटू बाबू को कहने आया हूं, मुझे बताओ कश्मीर हमारा है या नही है। राजद और जेडीयू धारा 370 हटाने के पक्ष में नहीं थे। दोनों ने कहा था खून की नदियां बहेंगी। लेकिन भाजपा नहीं डरी। कश्मीर से धारा 370 हटाया। माता और बहनों को आरक्षण देकर मातृ शक्ति को मोदी सरकार ने सम्मान किया है। लालू की खिलाफत करने वाले शर्म करो, आज उसके अलायंस में है।पूरा बिहार गैंगस्टर का अड्डा बना हुआ हैअमित शाह ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा समाज का बहिष्कार किया। जबकि पीएम मोदी ने सम्मान किया। मोदी मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी से हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में 27% आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया। मुजफ्फरपुर में 2 सौ करोड़ का कैंसर अस्पताल बनाया। लीची को GI टैग दिलवाया। डाक पर स्टिकर लगवाने का काम किया मोदी सरकार ने किया।आज देश के 60 करोड़ गरीबों को आगे आने का रास्ता मोदी सरकार ने दिया है। लालू जी इंडिया अलाइंस का मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा करें। क्या वो अतिपिछड़ा को मौका देंगे ? इनलोगों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। पूरा बिहार गैंगस्टर का अड्डा बना हुआ है।मंच पर अमित शाह के साथ-साथ विजय सिन्हा, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, राधा मोहन सिंह, अजय निषाद, तारकिशोर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, गिरिराज सिंह, मंगल पांडेय नजर आएं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More