छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

राष्ट्रीय जजमेंट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र रविवार को जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस पार्टी ने जनता को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक वादे किए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से वोट हासिल करने की इरादे से कांग्रेस ने वादों की झड़ी लगाई है। कांग्रेस ने मुफ्त बिजली, धान खरीद आदि को लेकर बड़े-बड़े जनता से किए हैं।यह है कांग्रेस पार्टी की बड़ी घोषणाएं चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें कई बड़े वादे किए हैं। पहले की तरह इस बार भी कांग्रेस ने कर्ज माफी की घोषणा की है। 1 नवंबर से धान की खरीदी हो रही है जिसमें प्रत्येक एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए ₹3200 कांग्रेस पार्टी देगी। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में केजी क्लास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा फ्री में मुहैया कराई जाएगी। तीन तेंदूपत्ता प्रति बोरा ₹6000 मी उपलब्ध होगा जिसके लिए ₹2000 बढ़ाए गए। राज्य की जनता को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More