मथुरा में 14 नवंबर से शुरू होगा ब्रजरज उत्सव

राष्ट्रीय जजमेंट

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद 14 नवंबर से दो सप्ताह तक चलने वाले ब्रजरज उत्सव का आयोजन करेगी। एक प्रशासनिक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बार यह उत्सव महान कृष्णभक्त मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। नृत्य नाटिका का आयोजन इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा जिसमें फिल्म अभिनेत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय सांसद हेमामालिनी मीराबाई के किरदार में नजर आएंगी।परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से हर साल आयोजित होने वाला ब्रजरज उत्सव मथुरा ही नहीं, आसपास के जिलों के कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है। इस वर्ष ब्रजरज उत्सव दीपावली के ठीक बाद 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जो कि कृष्णभक्त मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यह उत्सव 11 दिन का होता था, लेकिन अब यह उत्सव 14 दिन तक आयोजित किया जाएगा और इसके कलाकारों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More