त्योहरों से पहले सोने भाव में गिरावट

राष्ट्रीय जजमेंट

त्योहरों से पहले सोना खरीदने वालों के गुड न्यूज है। सर्राफा बाजारों में आज जहां सोने (Gold Price Today) के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं चांदी के रेट औंधेमुंह गिर गए हैं।आज चांदी 4490 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई है। जबकि, आज गोल्ड 999 यानी 24 कैरेट सोना 1142 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 56577 रुपये पर खुला। वहीं, 23 कैरेट सोना 56350 रुपये प्रति 10 के रेट पर खुला। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का दाम 51850 और 18 कैरेट का 42433 रुपये है। चांदी 71603 रुपये से लुढ़क कर 67113 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। ये रेट बिना जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के हैं। आगे हम बताएंगे कि ज्वेलर का मुनाफा और जीएसटी समेत सोना किस रेट पर आपको मिलेगा?बता दें आज के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More