राहुल-प्रियंका फरवरी मे कर सकते हैं यूपी का दौरा

0
नई दिल्ली/लखनऊ। चुनाव आयोग मार्च के पहले हफ्ते में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। मुख्य विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस ने इससे पहले फरवरी में ही चुनावी प्रचार को लेकर व्यस्त कार्यक्रम बना लिया है।
कांग्रेस का फोकस 80 सीटों वाले उत्तरप्रदेश पर है, जहां अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और प्रियंका 4 फरवरी को बतौर पार्टी पदाधिकारी यहां पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
राहुल ओडिशा के भुवनेश्वर में 3 फरवरी को रैली करेंगे। उधर, बंगाल में मोदी का कार्यक्रम 6 दिनों के भीतर 3 चुनावी रैलियां करने का है।
राज्य
पार्टी
विधानसभा सीटें
2014 में लोकसभा सीटें
उत्तरप्रदेश
कांग्रेस
07
02
भाजपा
312
73 (भाजपा प्लस)
सपा
47
05
बसपा
19
00
बंगाल
कांग्रेस
44
04
भाजपा
03
02
तृणमूल
211
34
ओडिशा
कांग्रेस
16
00
भाजपा
10
01
बीजद
117
20
कुंभ स्नान के साथ प्रियंका कर सकती हैं राजनीतिक पारी की शुरुआत
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 फरवरी को राहुल-प्रियंका संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इससे पहले दोनों ने 2004 में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब प्रियंका ने राहुल को अमेठी के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था। हालांकि, दोनों ही तब पदाधिकारी नहीं थे।
  • प्रियंका इसी दिन मौनी अमावस्या के मौके पर कुंभ में स्नान भी कर सकती हैं। 10 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर भी दोनों इलाहबाद जा सकते हैं।
  • राहुल ने प्रदेश के 13 अलग-अलग क्षेत्रों में 13 चुनावी रैलियां करने का कार्यक्रम तय किया है। उनकी पहली रैली फरवरी के पहले हफ्ते में लखनऊ में होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बाकी रैलियों की जगह तय होनी बाकी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More