गोरखपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया क्योंकि पौधे हमारे दैनिक जीवन के लिए बहुत जरूरी है।
पौधरोपण करने के साथ मिलकर इनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है क्योंकि पौधौ का संरक्षण करने से ज्यादा से ज्यादा पौधे तैयार होंगे। पौधरोपण करने के बाद सभी लोगों ने संकल्प लिया की सभी लोग समाज में हर व्यक्ति को पौधरोपण करने हेतु मिलकर जागरूक करने के साथ साथ इन्हें संरक्षित भी करने हेतु प्रेरित करेंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी, नवनीत सिंह, निगार बानो, पंकज कुमार पासवान, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.