बेटी को परेशान करने की शिकायत करने पहुंचे पिता को दामाद ने की मारने की कोशिश

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

गोरखपुर: जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी रणविजय शाही (70) ने बेटी सुप्रिया शाही की शादी गगहा क्षेत्र के बासूडीहा गांव निवासी निपिन सिंह से जनवरी 2022 में की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को पति एवं सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिसे लेकर पहले भी कई बार पंचायत की जा चुकी थी।इस बीच फिर से पति-पत्नी में विवाद को लेकर बासूडीहा गांव के पूर्व प्रधान मुनेंद्र सिंह के दरवाजे पर रविवार सुबह पंचायत होनी थी। ससुर रणविजय शाही पंचायत में पहुंचे तो दामाद पंचायत में शामिल होने को तैयार नहीं था।

फोन करने पर उसने पंचायत में शामिल होने से मना कर दिया।पंचायत सफल न होने की सूरत में रणविजय शाही एक मित्र के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने गांव निकल रहे थे कि तभी सामने से दामाद निपिन ने तेज रफ्तार में कार लाकर दो पहिया वाहन में टक्कर मार दिया, जिससे रणविजय शाही खून से लथपथ हो गए।आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख निपिन फरार हो गया। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि मामले में दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More