चंडीगढ़. 15 साल की नाबालिग 8 महीने की गर्भवती हो गई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने डॉक्टरों के बयानों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।ना
बालिग चंडीगढ़ की ही है और वह 19 साल के लड़के के साथ रहती थी। दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली थी।
शुक्रवार को जब लड़की को इलाज के लिए रात के समय जीएमएसएच-16 लेकर जाया गया तो पता चला कि लड़की की उम्र कम है। इसके बाद डॉक्टरों ने जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
पुलिस उसके साथ रहने वाले लड़के को गिरफ्तार कर सकती है। लड़की इस मामले में अपनी रजामंदी से लड़के के साथ रहने की बात कर रही है। दोनों ने घरवालों की मर्जी के बगैर शादी की थी। शादी का कोई भी प्रूफ पुलिस को नहीं मिला है।