इंदौर: मौसम ने अचानक करवट ली और रविवार रात एक बजे तेज हवाएं देखते ही देखते आंधी में बदल गई। इसकी वजह से शहर मेें सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए। आंधी के बाद शहर के ज्यादातर इलाकों की बिजली गुल हो गई, जो सुबह तक ही लौटी। 20 मिनट तक चली तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहे है। इस विक्षोभ के कारण सोमवार को भी शहर में तेज हवा और बारिश का अनुमान है।
रविवार रात को एक बजे शहर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। जिसने कई पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। शहर के भवानी नगर में एक मकान गिरने गिरने से दो लोग घायल हो गए।नंदा नगर में दत्त हनुमान मंदिर की दीवार हवा के कारण गिर पड़ी। इसके अलावा महेश नगर में दो पेड़ वाहनों पर गिरे। इसके अलावा हीरा नगर,एमआईजी गुरुद्वारा में बड़े पेड़ गिरे। प्रवासी सम्मेलन के दौरान एमआर-10 रोड़ पर लगाए गए कई पेड़ जड़ सहित उखड़ गए। जगजीवन राम नगर में दो मकानों के टीन शेड उड़ गए। बाणगंगा बस्ती में भी कई कच्चे मकानों की चद्दरें उड़ गई।
Comments are closed.