गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोर ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।बच्ची के परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर अक्सर उनकी बेटी के साथ खेेलता है। खेलने के दौरान उनकी बेटी को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची घर पहुंची तो अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद परिजन लोनी बॉर्डर थाना पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
Comments are closed.