विहिप ने दिल्ली के लिबर्टी सिनेमा हॉल में निःशुल्क द केरला स्टोरी फिल्म का आयोजन किया

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद् की ओर से आज द केरला स्टोरी फिल्म दिखाने के लिए दिल्ली के लिबर्टी सिनेमा हॉल में निःशुल्क शो का आयोजन किया गया। विहिप ने कहा है कि द केरला स्टोरी जिहादी तत्वों की ओर से फैलाए जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिशों को बेनकाब करने वाली फिल्म है।

इस अवसर पर विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट आलोक ने कहा कि श्द केरला स्टोरीश् सत्य घटनाओं पर आधारित एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर बनाई गई फिल्म है। इसे हर हिंदू को अपने पूरे परिवार के साथ सिनेमा हॉल में जरूर देखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म उजागर करती है कि किस प्रकार आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन से जुड़े जिहादी लोग एक सोची समझी साजिश के तहत हमारे देश की भोली भाली मासूम बहन बेटियों को पहले लव जिहाद के जाल में फंसाते हैं। उसके बाद बहला फुसलाकर इन बच्चियों का इस्लाम धर्म में परिवर्तन करवाया जाता हैं।

आलोक ने कहा कि हिंदू और ईसाई घरों की मासूम युवतियों को जिहादी तत्व प्रेम जाल में फंसाकर उनका ब्रेन वाश करके उन्हे आईएसआईएस में भर्ती करवा रहे हैं और ये खतरनाक काम केरल समेत देश के कई राज्यों में चल रहा है । उन्होंने कहा कि इस विषय में जागरूकता बढ़ाने और ऐसे जेहादियों को बेनकाब करने का समय आ गया है।

विहिप के प्रांत मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जिहादी तत्वों के खतरनाक मंसूबों और क्रियाकलापों के बारे में आंखें खोलने वाले सच को द केरला स्टोरीश् फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। ये फिल्म हमारे बहन बेटियों की सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्त्वपूर्ण है। जिहादी तत्वों से सावधान रहना और जागरूकता बरतना जरूरी है।

उन्होंने कहा की विहिप की अपील के बावजूद अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने द केरला स्टोरी को करमुक्त नही किया है जबकि से तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस फिल्म को बहुत पहले टैक्स फ्री कर दिया है। दिल्ली सरकार को भी इस फिल्म को तुरंत कर मुक्त करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसे सिनेमाघर में जाकर देख सकें।

गुप्ता ने कहा कि श्री केजरीवाल स्वयं को दिल्ली का बेटा बताते हैं, ऐसे में दिल्ली की बहनों की सुरक्षा के प्रति उनका दायित्व बनता है। दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने से दिल्ली की बहन बेटियां अधिक से अधिक संख्या में यह फिल्म देखेंगी और अपने आपको ऐसे अनहोनी से बचा सकेंगी।

फिल्म के निःशुल्क शो के आयोजन के मौके पर विहिप मातृशक्ति की प्रांत संयोजिका सुनीता शुक्ला, सह संयोजिका पूनम बब्बर और प्रांत कोषाध्यक्ष सुनील सूरी और प्रचार प्रसार सह प्रमुख सुमीत अलघ भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More