बिहार:जमुई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें 2 होमगार्ड जवानों की मौत हो गई। वहीं 6 पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल देवघर के अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद चकाई-जमुई मेन पर आवागमन बाधित हो गई। सड़क पर राहगीर और स्थानीय लोगा पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मी और पिकअप वैन पर सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। इसमें होमगार्ड के दो जवान की मौत हो गई।
मृतक जवान की पहचान चकाई थाना में तैनात होमगार्ड जवान अरविंद सिंह एवं कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है।पिकअप वाहन का चालक सहित पिकअप सवार अन्य 6 लोग सहित कुल 13 घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के चालक को वाहन से निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद चकाई रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को देवघर और जमुई रेफर कर दिया है। जैसे ही इस घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली। जमुई लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह घायलों का हाल जानने चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई और देवघर भेजवाया गया।
Comments are closed.