बरेली: प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी रामेश्वर दयाल के घर में बुधवार रात डकैती डाली गई। सुबह जब रामेश्वर दयाल सोकर तीसरी मंजिल से नीचे आए तो नजारा देख उनके होश उड़। पत्नी के हाथ-पैर बंधे थे और पास में उनका दिव्यांग पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है।उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह तीसरी मंजिल पर सो रहे थे।
सुबह छह बजे उठकर आए तो देखा कि दूसरी मंजिल पर सो रही पत्नी के हाथ पैर बंधे थे। गले में भी चुन्नी कसी हुई थी और उनका दिव्यांग बेटा बराबर में पड़ा था। घर का काफी सामान गायब था। रामेश्वर दयाल ने डकैती का शक जताया और कहा कि पत्नी के होश में आने पर गायब सामान के बारे मे जानकारी दे सकेंगे। प्रेम एलनगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
Comments are closed.