मेरठ:कंकरखेड़ा में दायमपुर गांव के तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। इनमें दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक से किसी काम से गोकलपुर गए थे। तेजगढ़ी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारो को कुचल दिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को मोर्चरी पहुंचा दिया।
वहीं घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे के पास गेहूं से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। दो युवक ट्रक के पिछले पहिए में आने से दब गए थे। जिस कारण युवकों की मौत हो गई थी। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
Comments are closed.