लोहरदगा: कुड़ू थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में पहुंची आदिवासी नाबालिग लड़की को दो युवकों ने अपहरण कर लिया।उसके बाद दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।इधर लड़की के गायब होने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की तो लड़की बंद पड़े एक ईट भट्ठे में बेहोशी की हालत में मिली।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए राँची रिम्स रेफर कर दिया गया।दोनों दुष्कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।मामले के लेकर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर के बगल में एक शादी समारोह में पहुंची थी।बीती देर रात लगभग 11 बजे लड़की अचानक गायब हो गई।परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया।इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि गांव के दो युवक लड़की को ले गए हैं।ग्रामीण लड़की को खोजते हुए बंद पड़े ईंट भट्ठे में पहुंचे तो लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।
Comments are closed.