लखनऊ: बाराबंकी से लापता नाबालिग प्रेमी जोड़े की मौत हो गई।पास के जिलों की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसमें सामने आया कि बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 21 अप्रैल को एक 15 वर्षीय किशोरी (कक्षा 8 में पढ़ती थी) को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप पास के गांव के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर (कक्षा 9 में पढ़ता था) पर लगा था।वही नामजद था। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया तो शवों की शिनाख्त की।
इसके बाद पोस्टमार्टम कराया। एडीसीपी ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। न कोई तहरीर मिली है।परिजनों से पुलिस ने जब जानकारी ली तो पता चला कि किशोर 19 अप्रैल की शाम को घर से निकला था। किशोरी 20 अप्रैल को तड़के घर से निकली थी। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का पता नहीं चल सका था तब दूसरे दिन 21 अप्रैल को उनके परिजनों ने बड्डूपुर थाने में केस दर्ज कराया था।
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि किशोर व किशोरी एक डेढ़ साल से संपर्क में थे। मोर्चरी पहुंचे किशोरी के एक रिश्तेदार ने भी बताया कि वह किशोर से करीब एक साल से बातचीत कर रही थी। पुलिस दो बिंदुओ पर तफ्तीश कर रही है। आशंका है कि प्रेम प्रसंग का विरोध होने पर दोनाें ने खुदकुशी कर ली। दूसरी आशंका यह भी है कि किसी ने बांधकर नहर में फेंक दिया। हालांकि इसकी बहुत कम संभावना है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
Comments are closed.