दिल्ली: साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह बड़ी वारदात हुई। साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को हमलावरों ने गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कोर्ट में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमलावर वकील की भेषवूशा में आए थे।फायरिंग की शुरू होते ही कोर्ट में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है। महिला खुद ही चलते ही जा रही है।
मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट किया और लिखा है कि राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सीएम ने हमला करते हुए लिखा कि दूसरों के कार्यों में अड़चन पैदा करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। अगर कानून व्यवस्था नहीं संभलती है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि कोई और कानून व्यवस्था संभाल सके। इससे पहले पिछले साल 24 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में घुसकर भरी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।
Comments are closed.