चंडीगढ़: जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हुए हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के हैं। सीएम भगवंत मान ने सभी जवानों की शहादत पर शोक जताया है। शहीद हुए जवानों में मनदीप सिंह निवासी गांव-चकोइयां कलां लुधियाना, हरिकृशन सिंह निवासी तलवंडी भारथ गुरदासपुर, कुलवंत सिंह निवासी चडिक मोगा और सेवक सिंह बाघा बठिंडा शामिल हैं।पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों के हमले से वाहन में आग लग गई। जवान आग में झुलस गए।
एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है।सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।पुंछ में शहीद हुए जवानों में से कुलवंत सिंह मोगा के गांव चड़िक का रहने वाला हैं। जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह के पिता भी कारगिल में शहीद हुए थे। कुलवंत की डेढ़ साल की बेटी और तीन महीने का बेटा है। कुलवंत सिंह एक महीना पहले गांव छुट्टी में आए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि शहीद अमर रहे। साथी परिवार के प्रति हमदर्दी जताई है
Comments are closed.